स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी०ए०/ बी०एस०सी०) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु समर्प पोर्टल दिनांक 24 मई, 2025 से खोल दिया गया है।

प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बलुवाकोट (पिथौरागढ़)
Phone Number: 05967-297075
E-Mail: qdcb9697@rediffmail.com

दिनांक—02-06-2025

सूचना

स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी०ए०/ बी०एस०सी०) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु समर्प पोर्टल दिनांक 24 मई, 2025 से खोल दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दोनो चरणों को पूर्ण करना अनिवार्य है:–

प्रथम चरण—

सभी अभ्यर्थी अपने स्वयं के ई–मेल एवं मोबाइल नम्बर को पंजीकृत करते हुए प्रोफाइल पूर्ण करेंगे एवं आवश्यक शुल्क ₹50/- का भुगतान करेंगे (बैंक/UPI पेमेंट रिसिप सुरक्षित रखें)।

द्वितीय चरण—

सभी अभ्यर्थी समर्प पोर्टल में पुनः लॉग इन करते हुए (01 जून 2025 से 30 जून 2025 के मध्य में) अपने विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, एवं प्रोग्राम सेलेक्शन का अपना प्रवेश आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरेंगे तथा उसका प्रिंट आउट एवं बैंक/UPI पेमेंट रिसिप सुरक्षित रखें।

अतः स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दोनों चरणों को पूर्ण कर निर्धारित तिथि तक अपना प्रवेश आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करें।


नोटः–

  1. पंजीकरण लिंक – http://ukadmission.samarth.ac.in/
  2. सभी छात्र/छात्राओं को दोनों चरणों में प्रवेश हेतु समर्प पोर्टल पर फॉर्म पूर्ण रूप से भरना अनिवार्य है।
  3. समस्त प्रवेश विश्वविद्यालय प्रवेश नियमावली के अनुसार ही देय होंगे।
  4. प्रवेशार्थियों को स्वयं का मोबाइल नम्बर एवं ई–मेल आईडी होना अनिवार्य है।
  5. राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं को विश्वविद्यालय के रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का चयन करना अनिवार्य होगा।
  6. अन्य आवश्यक जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट में website name–gdcbaluwakote.in से प्राप्त की जा सकती है।

प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट
जिला–पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)

notification

Scroll to Top