महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं पी.एम.–योजना (सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति) संचालित है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपीओ) के माध्यम से वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
अतः समस्त छात्र–छात्राएं जिनके विगत वर्ष (2025) वार्षिक परीक्षा में 69.20 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, वे अभ्यर्थी दिनांक 25–09–2025 तक महाविद्यालय में यथाशीघ्र ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। वांछित पत्रक बिना विलंब के महाविद्यालय कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित रहेंगे। उपर्युक्त तिथि तक आवेदन पत्र नहीं आने पर विद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।
छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025–26 में छात्र/छात्राओं हेतु नवीन पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराए जाने हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship.gov.in पर आवेदन करना होगा।
वांछित पत्रक की छायाप्रति:
- ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- महाविद्यालय बोनाफाइड प्रमाण पत्र।
- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र।
- संस्था की अन्तिम वर्ष की अंकतालिका की प्रति।
- आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र।
(ध्यान दें – आय प्रमाण पत्र एक वर्ष से पुराना न हो एवं आय प्रमाण पत्र 01 वर्ष से पुराना न हो) - बैंक पासबुक की छायाप्रति।
- आधार कार्ड की फोटो प्रति की छायाप्रति।
https://gdcbaluwakote.in/wp-content/uploads/2025/09/Scholarship.jpg