उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत उत्तराखण्ड के स्थायी निवासियों हेतु संचालित जन-कल्याणकारी योजनाएँ—
आवश्यक सूचना
उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत उत्तराखण्ड के स्थायी निवासियों हेतु संचालित जन-कल्याणकारी योजनाएँ—
1.
एन०डी०टी० / आई०टी०आई० / ओ०टी०टी० / आई०टी०आई० / आई०टी०आई० में प्रशिक्षित अथवा प्रशिक्षण पूर्ण किये जाने के उपरान्त रु० 50000/- की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाती है।
अर्हता:
- नियुक्ति पत्र (Call letter)
- संस्थान का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (Training Certificate)
2.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एवं राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर मुख्य की परीक्षा की तैयारी (कोचिंग) हेतु संघ लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी को रु० 100000/- एवं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी को रु० 50000/- की धनराशि प्रदान की जाती है।
प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के 03 माह के अन्तर्गत आवेदन करना अनिवार्य है।
अर्हता:
- परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं परीक्षा परिणाम
- आय प्रमाण पत्र तहसील द्वारा निर्गत (परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से अधिक न हो)
3.
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (NIRF) के अन्तर्गत देश के शीर्ष 50 (NIRF) रैंकिंग प्राप्त संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के उपरान्त रु० 50000/- की धनराशि प्रदान की जाती है।
अर्हता:
- इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तराखण्ड से उत्तीर्ण
- देश के शीर्ष 50 (NIRF) रैंकिंग प्राप्त संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश का परिचय पत्र एवं शुल्क रसीद
नोट:
उच्च शिक्षा के विभागीय वेबसाइट https://he.uk.gov.in पर जाकर स्कॉलरशिप पोर्टल में सम्बन्धित योजना के माध्यम से आवेदन किया जाना अनिवार्य है।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे।
आवेदन करने की अन्तिम विस्तारित तिथि: 31.12.2025
उच्च शिक्षा निदेशालय
हल्द्वानी (नैनीताल)