आवश्यक सूचना* राजकीय महाविद्यालय, बलुवाकोट में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत दिनांक 07 मई 2026 को एक दिवसीय उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में अधिकतम 75 विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उद्यमिता (Entrepreneurship) के मूलभूत सिद्धांतों, स्वरोजगार के अवसरों, व्यवसाय प्रारम्भ करने की प्रारंभिक प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी, जो उनके भविष्य के कैरियर निर्माण में अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। अतः सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निम्नलिखित लिंक के माध्यम से दिनांक 05 मई 2026 तक अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें— DEVBHOOMI UDYAMITA YOJANA: