आवश्यक सूचना
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में 29 सितम्बर, 2026 को छात्र-संघ निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित हुआ है, इसके दृष्टिगत आज दोपहर 12:00 बजे प्रत्याशी बनने के इच्छुक व अन्य छात्र/छात्राओं की एक बैठक सेमिनार कक्ष में आयोजित की जानी है जिसमें अधिसूचना जारी होने के पूर्व एक बार पुनः निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।
- निर्वाचन की प्रक्रिया और समय सारणी की चर्चा।
- आदर्श आचार संहिता के नियमों की चर्चा।
- नामांकन / नाम वापसी / प्रचार संबंधी नियम स्पष्ट करना।
- नामांकन / नाम वापसी संबंधी शुल्क की जानकारी।
- प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान।