दिनांक: 12.10.2026 , आवश्यक सूचना, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय अन्तर्गत अध्ययन केन्द्र–18031

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय अन्तर्गत अध्ययन केन्द्र–18031, राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में सत्र 2026–27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार जुलाई 2026 प्रवेश सत्र में पंजीकृत समस्त नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, परीक्षा एवं कार्यशाला से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे दीक्षारम्भ आयोजित किया जा रहा है।

अतः सभी नवप्रवेशित विद्यार्थी इसमें अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। यह उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं अध्ययन सम्बन्धी आवश्यक जानकारी करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः सभी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

(डॉ. अतुल चन्द्र)
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय, बलुवाकोट (पिथौरागढ़)

CLICK TO KNOW MORE

Scroll to Top