महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय प्रांगण में स्थित महिला-छात्रावास में प्रवेश पंजीकरण प्रारम्भ हो गये हैं। छात्रावास में रहकर अध्ययन करने की इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर पंजीकरण करवा लें। महिला छात्रावास में प्रवेश “पहले आओ-पहले पाओ” सिद्धान्त के आधार पर दिए जायेंगे। छात्रावास में केवल 52 सीट उपलब्ध हैं।
महिला छात्रावास शुल्क रु० 500/- (पाँच सौ रुपये) प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। 06 माह (एक सेमेस्टर) का शुल्क 500×6=3000 रुपये एकमुश्त जमा किया जायेगा। भोजन व्यवस्था शुल्क अतिरिक्त रहेगा। भोजन व्यवस्था छात्रावासी छात्राओं की समिति बना कर छात्राओं द्वारा सहकारी सहभाग के आधार पर स्वयं की जायेगी।
छात्रावास में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं दिनांक 30 नवम्बर 2026 से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। अंतिम तिथि के उपरान्त प्रवेश केवल सीट रिक्त रहने पर ही दिया जा सकेगा।
छात्रावास हेतु धरोहर राशि रु० 1000/- एकमुश्त छात्रावास कक्ष आवंटन के समय जमा करनी होगी जो कि छात्रावास छोड़ने पर वापस कर दी जायेगी।
छात्रावास में पंजीकरण कराने हेतु सम्पर्क सूत्र—
1- डॉ० सुनीता जोशी, असि० प्रोफेसर संस्कृत मो० / व्हाट्सएप (7351511309)
नोट- महिला छात्रावास हेतु “मानक संचालन प्रक्रिया” (S.O.P) पृथक से जारी की जायेगी जिसका अनुपालन करना अनिवार्य होगा।
प्रो० सुभाष चन्द्र वर्मा
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय
बलुवाकोट