महोदय,
उपयुक्त विषयक विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड के पत्रांक BKS/NE/2026 दिनांक 16.12.2025 को संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें (प्रति संलग्न)। जिसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली (लोकदर्शन), कला, विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान आदि विषयों पर आधारित 21 पुस्तिकाओं का उल्लेख है। उक्त पुस्तिकाएँ भारतीय ज्ञान परंपरा से युवाओं को परिचित कराने का एक प्रयास हैं। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड के राष्ट्रीय स्तर की लिखित परीक्षा पर केंद्रित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय पहल का अंग है।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड ने IKS Division (MoE) द्वारा प्रमाणित 21 पुस्तिकाएँ विकसित की हैं, जिनमें कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है। ये पुस्तिकाएँ छात्रों को विषय आधारित रूप से चयन की सुविधा प्रदान करती हैं तथा भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं का अकादमिक परिचय कराती हैं। छात्र एक विषय का चयन कर सकते हैं और उस विषय की 7 पुस्तिकाओं की सामग्री के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट www.bharatbauddhiks.com पर भ्रमण कर सकते हैं।
उक्त परीक्षा से संबंधित विवरण निम्नवत् हैं:–
- पंजीकरण अवधि: 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक
- परीक्षा शुल्क: ₹100/- प्रति अभ्यर्थी
माध्यम: अंग्रेजी एवं हिंदी
संस्था को प्रतिधारित राशि: ₹25/- प्रति परीक्षा व्यय आदि पर - परीक्षा तिथि: 31 जनवरी, 2026 अथवा 01 फरवरी, 2026
समय: प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
(परीक्षा हेतु अभ्यर्थी एक तिथि का चयन कर सकते हैं) - प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप निम्न धनराशि प्रदान की जाएगी:
- प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-
- द्वितीय पुरस्कार – ₹50,000/- × 2
- तृतीय पुरस्कार – ₹25,000/- × 4
- सांत्वना पुरस्कार – ₹2,500/- × 200 दिया जाएगा।