22 Sep 2026, प्रत्याशी बैठक

आवश्यक सूचना

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में 29 सितम्बर, 2026 को छात्र-संघ निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित हुआ है, इसके दृष्टिगत आज दोपहर 12:00 बजे प्रत्याशी बनने के इच्छुक व अन्य छात्र/छात्राओं की एक बैठक सेमिनार कक्ष में आयोजित की जानी है जिसमें अधिसूचना जारी होने के पूर्व एक बार पुनः निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।

  1. निर्वाचन की प्रक्रिया और समय सारणी की चर्चा।
  2. आदर्श आचार संहिता के नियमों की चर्चा।
  3. नामांकन / नाम वापसी / प्रचार संबंधी नियम स्पष्ट करना।
  4. नामांकन / नाम वापसी संबंधी शुल्क की जानकारी।
  5. प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान।

CLICK TO KNOW MORE

Scroll to Top