22 September 2026,अधिसूचना छात्र संघ निर्वाचन 26-27

निर्वाचन अधिसूचना

महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के पत्र संख्या SSJU / 2026–27 / SATO / 1377 दिनांक 10 सितम्बर, 2026, एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पत्रांक SSJU / 2026–27 / SATO / 1385 दिनांक 18 सितम्बर, 2026 एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के पत्रांक पू०सं० 4708 / डिग्री विभाग / 2026–27 दिनांक 21 सितम्बर, 2026 के द्वारा निर्गत छात्र-संघ संविधान सम्बन्धित निर्देशों के अनुसार महाविद्यालय में छात्र-संघ निर्वाचन 2026–27 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निम्न कार्यक्रमानुसार सम्पन्न की जायेगी:-

क्र. सं.प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम (छात्र-संघ)तिथि एवं समय
01छात्र संघ चुनाव सम्बन्धी अधिसूचना जारी की तिथिदिनांक 22 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) अपराह्न 04:00 बजे से
02छात्र संघ नामांकन हेतु प्रपत्रों की बिक्री23-09-2026 (बुधवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक
03छात्र-संघ चुनाव हेतु नामांकन24-09-2026 (गुरुवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
04नाम वापसी25-09-2026 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे से 02 बजे तक
05नामांकन प्रपत्रों की जाँच25-09-2026 (शुक्रवार) अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक
06वैध प्रत्याशियों की घोषणा25-09-2026 (शुक्रवार) अपराह्न 04:00 बजे के बाद
07आम सभा26-09-2026 (शनिवार) अपराह्न 01:00 बजे से आम सभा समापन तक
08मतदानदिनांक 29-09-2026 (मंगलवार) पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक
09मतगणना / चुनाव परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहणदिनांक 29-09-2026 (मंगलवार) को मतदान समाप्ति के बाद मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह

(डॉ० सुभाष चन्द्र वर्मा)
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट
पिथौरागढ़

(डॉ० राहुल कुमार तिवारी)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट
मोबाइल: 9580724674

CLICK TO KNOW MORE

Scroll to Top