आवश्यक सूचना—स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश 13 July 2026

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में बी०ए० / बी०एस०सी० प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 13 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक नियमित रूप से निष्पादित की जायेगी। अतः समस्त प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित विवरण के अनुसार निर्धारित तिथियों में अपना प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, टी०सी०, सी०सी० तथा अंक तालिकाओं के साथ प्रवेश समिति के समक्ष महाविद्यालय सभागार में उपस्थित होकर प्रवेश लें। प्रवेशार्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर निम्न तिथियों में उपस्थित होकर प्रवेश लेना है—

क्रम सं.तिथिइण्टरमीडिएट में प्राप्त अंकों का विवरण
113-07-2026 से 15-07-2026 तकइण्टरमीडिएट में 302 से 461 प्राप्तांक प्राप्त सभी वर्ग के छात्र-छात्राएँ
217-07-2026 से 18-07-2026 तकइण्टरमीडिएट में 250 से 301 प्राप्तांक प्राप्त सभी वर्ग के छात्र-छात्राएँ
320-07-2026 कोइण्टरमीडिएट में 300 प्राप्तांक प्राप्त सभी वर्ग के छात्र-छात्राएँ एवं छूटे हुए समस्त प्रवेशार्थी

नोट:

  1. प्रवेश तिथि से तीन कार्य दिवसों के भीतर निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा प्रवेश स्वतः निरस्त हो जायेगा।
  2. दिनांक 21-07-2026 से सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओ व्यवस्था के अन्तर्गत होंगे।
  3. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीट आरक्षित है। बशर्ते कि प्रवेशार्थी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र, जो एक वर्ष से अधिक पुराना न हो, प्रस्तुत करने पर प्रवेश का दावेदार होगा।

प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट

(डॉ० सुनीता जोशी)
संयोजक प्रवेश समिति
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट


CLICK TO KNOW MORE

Scroll to Top