महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बी०ए० / बी०एस०सी०) में प्रवेश हेतु इच्छुक समस्त प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत समस्त विद्यार्थी प्रवेश हेतु दिनांक 13 जुलाई, 2026 से अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल आवेदन के प्रिन्टआउट आवेदन पत्र के साथ अपने समस्त वांछित आलेखों की छाया प्रति के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
प्रवेशार्थियों की मेरिट सूची दिनांक 13 जुलाई, 2026 की प्रातः को जारी की जायेगी। जिसे महाविद्यालय के सूचना पट्ट एवं वेबसाइट पर देखा जा सकता है।